'भारत का अभिन्न हिस्सा है अरुणाचल, कोई भी चीज इस वास्तविकता को बदल नहीं सकती', चीन को भारत का दो टूक जवाब

भारत ने मंगलवार को कहा कि 'अरुणाचल प्रदेश भारत का अविभाज्य एवं अभिन्न हिस्सा' और कोई भी चीज इस वास्तविकता को बदल नहीं सकती।' भारत का यह बयान अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों की पहचान करते हुए उसे आधिकारिक नक्शे में शामिल करने पर चीन की प्रतिक्रिया के जवाब में आया है।

MEA reaction on China: विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दोहराते हुए कहा कि 'अरुणाचल प्रदेश भारत का अविभाज्य एवं अभिन्न हिस्सा' और कोई भी चीज इस वास्तविकता को बदल नहीं सकती।' भारत का यह बयान अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों की पहचान करते हुए उसे आधिकारिक नक्शे में शामिल करने पर चीन की प्रतिक्रिया के जवाब में आया है। मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए जायसवाल ने कहा, 'मुझे एक बार फिर जोर देकर कहने दें कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्सा है। यह एक सर्वविदित तथ्य है। साथ ही मुझे यह भी कहने दें कि कोई भी चीज इस अविवादित वास्तविकता को बदल नहीं सकती।'

Randhir Jaiswal

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बार-बार बदलने के बीच, भारत ने पिछले सप्ताह राज्य के 27 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं की पहचान उनके मानक नामों के साथ आधिकारिक भारतीय मानचित्र पर की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'अरुणाचल प्रदेश के सर्वे ऑफ इंडिया के मानचित्र पर इन स्थानों की औपचारिक पहचान का उद्देश्य आम जनता के बीच इनकी सटीक पहचान और बेहतर जागरूकता सुनिश्चित करना है।'

End of Feed