Bihar News: डिवाइडर तोड़ दूसरी गाड़ी से भिड़ा तेजस्वी यादव के काफिले का वाहन, 1 की मौत, कई घायल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2024, 01:36 PM IST

Tejashwi Yadav , Bihar News: इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बिलोरी पैनोरमा हाइट्स हाउसिंग कॉम्पलेक्स के समीप हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय तेजस्वी काफिले के साथ थे या नहीं।

Tejashwi Yadav, Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एक वाहन सोमवार को पूर्णिया जिले में दुर्घटना का शिकार हो गया। काफिले का यह वाहन डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी तरफ एक कार से टकरा गया। रिपोर्टों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है और कम से कम 10 लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि काफिले की वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क की दूसरी तरफ कार से भिड़ गया। यह हादसा बिलोरी पैनोरमा हाइट्स हाउसिंग कॉम्पलेक्स के समीप हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय तेजस्वी काफिले के साथ थे या नहीं।

tejashwi yadav

पूर्णिया में हुआ हादसा।-फाइल पिक्चर

पांच की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले व्यक्ति काफिले की कार का ड्राइवर है। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना 6 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी है। दूसरी कार में सवार चार लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायलो में पांच की हालत गंभीर बताई गई है।

End of Feed