देश

समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, कुछ दिनों से मुरादाबाद के अस्पताल में थे भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2024, 12:40 PM IST

स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आज उनके निधन की खबर आई।

Image

शफीकुर्रहमान बर्क का निधन

Photo : ANI

Shafiqur Rahman Barq Passes Away: समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह मुरादाबाद में अस्पताल में भर्ती थे। उनका 94 साल की उम्र में इंतकाल हुआ है। शफीकुर्रहमान संभल से सपा सांसद थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण इसी महीने उन्हें मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां उनका आईसीयू में उपचार किया जा रहा था। समर्थक उनका हालचाल जानने के लिए लगातार अस्पताल पहुंच रहे थे। इन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ भी की।

सीने में था संक्रमण

संभल लोकसभा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की पिछले महीने दिल्ली में तबियत खराब हो गई थी। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में कुछ सुधार होने पर 29 जनवरी को मुरादाबाद के कांठ मार्ग स्थित सिद्ध अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। उनके सीने में संक्रमण था।

अपने बयानों से विवादों में रहे

शफीकुर रहमान बर्क का जन्म 11 जुलाई 1930 को हुआ था। वह कई बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मुरादाबाद और हाल ही में 2019 में संभल से लोकसभा सांसद चुने गए थे। लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद वह तब खबरों में आए जब उन्होंने घोषणा की कि वंदे मातरम् इस्लाम के खिलाफ है और मुसलमान इसका पालन नहीं कर सकते। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का बचाव करने और इसकी तुलना भारत के स्वतंत्रता संग्राम से करने के लिए उनकी व्यापक आलोचना हुई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस नहीं दर्ज करेगी 15 वर्षीय किशोरी के खिलाफ FIR, पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट में किया था माफ

दिल्ली पुलिस नहीं दर्ज करेगी 15 वर्षीय किशोरी के खिलाफ FIR, पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट में किया था माफ

RTI एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल, तो अभिजीत दिपके ने दी सफाई, कहा- मिली स्कॉलरशिप, लिया एजुकेशन लोन

RTI एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल, तो अभिजीत दिपके ने दी सफाई, कहा- मिली स्कॉलरशिप, लिया एजुकेशन लोन

आज की ताजा खबर, 3 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की से केस वापस, ट्रंप और ईरान के बीच वार्ता का ऐलान, मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे हो रहे जारी

आज की ताजा खबर, 3 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की से केस वापस, ट्रंप और ईरान के बीच वार्ता का ऐलान, मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे हो रहे जारी

जम्मू-कश्मीर में सिर्फ 1 स्थानीय आतंकी सक्रिय, कौन है वो लश्कर का मोहम्मद लतीफ भट, जिस पकड़ने के लिए जारी है बड़ा सर्च ऑपरेशन?

जम्मू-कश्मीर में सिर्फ 1 स्थानीय आतंकी सक्रिय, कौन है वो लश्कर का मोहम्मद लतीफ भट, जिस पकड़ने के लिए जारी है बड़ा सर्च ऑपरेशन?

FIR वापस नहीं हुई, लगातार बदल रहे लोकेशन, खाने-पीने का भी संकट खड़ा हुआ...पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की की मां ने सुनाया दर्द

FIR वापस नहीं हुई, लगातार बदल रहे लोकेशन, खाने-पीने का भी संकट खड़ा हुआ...पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की की मां ने सुनाया दर्द