भारत-बांग्लादेश दोनों को हुई USAID से फंडिंग, ट्रंप ने फिर मचाई सनसनी, बोले -'मैं भी वोटर टर्नआउट बढ़ाना चाहता हूं'

Trump New Video on USAID: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का नाम लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि चुनाव के दौरान भारत को USAID से 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग हुई। दरअसल, भारत को हुई फंडिंग पर ट्रंप का बयान सामने आने के बाद भारत में सियासी हंगामा शुरू हो गया।

Trump New Video on USAID: यूएसएड से भारत सहित दूसरे देशों को हुई फंडिंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोर्चा खोल दिया है। ट्रंप ने अपने नए वीडियो में साफ तौर पर कहा है कि चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए USAID ने भारत को 21 मिलियन डॉलर दिए और बांग्लादेश में राजनीतिक परिदृश्य मजबूत करने के लिए 29 मिलियन डॉलर का फंड दिया। ट्रंप ने इस बार सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का नाम लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि चुनाव के दौरान भारत को USAID से 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग हुई। दरअसल, भारत को हुई फंडिंग पर ट्रंप का बयान सामने आने के बाद भारत में सियासी हंगामा शुरू हो गया।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

कुछ मीडिया में कहा गया कि यह फंडिंग बांग्लादेश के लिए थी

इसे विदेशी दखल के रूप में लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सहित विपक्ष को घेरना शुरू किया। तो वहीं, कांग्रेस ने इस पूरे मामले में सरकार से श्वेत पत्र लाने की मांग की। यही नहीं, कुछ मीडिया हाउसों ने यह दावा किया कि USAID की 21 मिलियन डॉलर की यह फंडिंग भारत के लिए नहीं बल्कि बांग्लादेश के लिए थी लेकिन ट्रंप ने अपने नए वीडियो से फिर एक 'धमाका' कर दिया है। ट्रंप ने साफ कहा कि भारत और बांग्लादेश के लिए दोनों के लिए USAID से फंडिंग मिली। दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस ने भारत को हुई फंडिंग पर ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए कहा कि USAID की यह फंडिंग भारत के लिए नहीं बल्कि बांग्लादेश के लिए थी।

End of Feed