अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तमंचे के दम पर जिहादी एजेंडा !

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 05:27 PM IST

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक छात्र का आरोप है कि तमंचे के बल पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगवाया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक बार फिर सुर्खियों में एएमयू
  • जबरन पाकिस्तान जिंदाबाद नारे का मामला
  • पीड़ित छात्र ने की शिकायत

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है। एक छात्र (साहिल कुमार) ने आरोप लगाया है कि उसे तमंचे के बल पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगवाया गया। जोर जबरदस्ती कर कलावा उतारने के लिए कहा था। यहीं नहीं उसकी बहन को हिजाब पहनने की धमकी दी गई। इस तरह की जानकारी आने के बाद माहौल गरम है। साहिल के मुताबिक यह पूरा वाक्या 3 अक्टूबर का है। वो किसी काम से प्राक्टर ऑफिस गया था। ऑफिस के करीब दो लड़के आए और करने लगे कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाओ। जब उसने ऐसा करने से मना किया को तमंचे से धमकी दी गई है। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

तमंचे के बल पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा

End of Feed