मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के लिए अहम दिन, जानें- क्या है पूरा मामला

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 23, 2023, 08:30 AM IST

Modi surname issue: 2019 आम चुनाव के समय राहुल गांधी ने कहा था कि समझ में नहीं आता कि सारे चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों है। उनके इस बयान के खिलाफ बीजेपी विधायक रहे पूर्णेश मोदी ने केस दर्ज कराया था।

Modi surname issue: मोदी सरनेम मामले में सूरत की अदालत फैसला सुनाने वाली है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी खुद अदालत में मौजूद रहेंगे। अब सवाल यह है कि मोदी सरनेम मामले का राहुल गांधी से कनेक्शन क्या है। दरअसल आम चुनाव 2019 के समय राहुल गांधी ने कहा था कि सारे चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों है। बता दें कि उस वक्त ललित मोदी, नीरव मोदी का मुद्दा सुर्खियों में था। बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ केस किया था। इससे पहले पिछले शुक्रवार को यानी 17 मार्च को दोनों पक्षों की दलील पूरी हो गई थी और 23 मार्च को फैसला सुनाने का दिन अदालत ने तय किया। सूरत में आज गहमागहमी का माहौल रहने की उम्मीद है। कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में सूरत आने की अपील की थी। राहुल गांधी के सूरत आने की वजह से एयरपोर्ट से लेकर कोर्ट तक सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

rahul gandhi delhi

राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद

क्या है मामला

  • आम चुनाव 2019 में प्रचार के दौरान कोलार में मोदी सरनेम पर राहुल गांधी ने की थी टिप्पणी
  • राहुल गांधी ने कहा था कि आखिर सभी चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों होते हैं
  • बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई
  • बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने एक खास समाज के लिए अपमानजनक बताया
  • उन्होंने सूरत में इस संबंध में केस दर्ज कराया।

End of Feed