आंध्र प्रदेश पर फिर मंडराया तूफान का खतरा! इस दिन तट से टकराने की आशंका, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

IMD Cyclone Warning: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। समुद्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है और अगले 24 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है।

IMD Cyclone Warning: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर अवदाब के क्षेत्र में बदल गया है और इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह तूफान तीन नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।

andhra pradesh cyclone

आंध्र प्रदेश के तट से नए तूफान के टकराने की आशंका (फाइल फोटो)

इससे पहले 28 अक्टूबर को चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में दस्तक दी थी। उस समय तट पर पहुंचने के दौरान हवा की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

End of Feed