Himachal Pradesh: हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें, पुलिस ने अटल सुरंग से रेस्क्यू किए 300 पर्यटक

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का कहर जारी है। जिसके चलते पर्यटक और लोगों को अच्छी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बर्फबारी के कारण रोहतांग में अटल सुरंग के साउथ पोर्टल के पास फंसे 300 पर्यटकों को हिमाचल पुलिस ने रेस्क्यू किया है।

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मंगलवार शाम भारी बर्फबारी के बाद रोहतांग में अटल सुरंग के दक्षिण पोर्टल (एसपी) के पास फंसे 300 पर्यटकों को बचाया। कुल्लू की एसपी साक्षी वर्मा ने कहा, "एटीआर के साउथ पोर्टल (एसपी) के पास लगभग 50 वाहन और एक हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस फंस गई, जिसमें 300 पर्यटक यात्रा कर रहे थे। सभी पर्यटकों को एटीआर से निकाल लिया गया है।"

Himachal Pradesh

हिमाचल में बर्फबारी का कहर जारी

एसपी कुल्लू ने आगे कहा कि उन्होंने सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मनाली, तहसीलदार मनाली, स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मनाली और टीम के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। ऐसा तब हुआ जब इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इस अलर्ट में कहा गया था कि अगले 48 घंटों के दौरान ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना है ।

End of Feed