नवंबर में भी सताएगी गर्मी, देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान, IMD का मासिक पूर्वानुमान जारी

IMD ने अपना मासिक पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें नवंबर में देश में सामान्य से कम बारिश के आसार बताए गए हैं।

भले ही सर्दियों के आगाज का वक्त हो गया हो, लेकिन देश के ज्यादातर हिस्सों में नवंबर के दौरान भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम ही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ये संभावना जताई है। आईएमडी ने अपने मासिक पूर्वानुमान में बड़ा दावा किया है। नवंबर में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने महीने के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना भी जताई है।

IMD

IMD का मासिक पूर्वानुमान जारी।

आईएमडी ने कहा कि हिमालयी राज्यों में कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। वहीं, हिमालयी तलहटी के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

End of Feed