देश

हम उसे बचाने में नाकाम रहे- IMA चीफ ने कोलकाता डॉक्टर रेप केस पर लिखी चिट्ठी, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप की विभत्स घटना हुई है। रेप के बाद महिला डॉक्टर की हत्या भी कर दी गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

IMA चीफ ने कोलकाता डॉक्टर रेप केस पर लिखी चिट्ठी

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता रेप केस में सीबीआई कर रही जांच
  • सवालों के घेरे में थी पुलिस की कार्रवाई
  • आरोपी को कर लिया गया है गिरफ्तार

कोलकाता डॉक्टर रेप केस पर आईएमए चीफ ने एक भावुक कर देने वाली चिट्ठी लिखी है। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के प्रमुख डॉ. आर.वी. अशोकन ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि हम पीड़ित डॉक्टर को बचाने में नाकाम रहे।

डॉ. आर.वी. अशोकन की चिट्ठी

कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या की वारदात को लेकर देशभर में जारी आक्रोश के बीच भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के प्रमुख डॉ. आर.वी. अशोकन ने एक भावुक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने देशवासियों की पीड़ा व्यक्त की है।

अशोकन ने ‘‘शी: वी फेल्ड हर इन लाइफ’’ शीर्षक से यह पत्र लिखा है, जिसे चिकित्सकों की शीर्ष संस्था आईएमए ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।

क्या लिखा है पत्र में

पत्र में लिखा गया है- "एक राष्ट्र के रूप में हमने मृत्यु के बाद उसे निराश नहीं होने दिया। राष्ट्र की मनोदशा को समझना कठिन है। गुस्सा, घृणा, हताशा, लाचारी। वह 36 घंटे की ड्यूटी पर थी। रात के दो बजे खाना खाया और फिर वार्ड से सटे सेमिनार कक्ष में अस्थायी बिस्तर पर सो गई। निम्न मध्यम वर्गीय माता-पिता की इकलौती बेटी। प्रवेश द्वार पर डॉक्टर की नेमप्लेट परिवार के गौरव की निशानी बनकर रह गई। गमगीन हूं। जीवन का अर्थ और उद्देश्य खो गया है। हर भारतीय परिवार ने अपनी बेटी खोई है।’’

विरोध प्रदर्शन का किया जिक्र

उन्होंने अपने पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि कैसे रेजिडेंट डॉक्टरों ने घटना के बाद सबसे पहले विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। अशोकन ने कहा कि उनकी सतर्कता और दमखम को राष्ट्र की एकमात्र उम्मीद के रूप में देखा गया। उन्होंने कहा कि आईएमए... स्वतंत्रता संग्राम की आग में जन्मा और ये आग अब भी जल रही है। पेशे के प्रति विवेक रखने वाला। सभी जिलों में अपनी जड़ें जमाए हुए। निवासियों का रक्षक। आईएमए प्रमुख ने कहा, ‘‘डॉक्टर अनाथ नहीं हैं। अभी तक तो नहीं। एक बार सभी ने डॉक्टरों को अपनाया है।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article