'ऐसा हुआ तो दोबारा राजस्थान जीतने से कोई रोक नहीं सकता', अशोक गहलोत ने बताया तरीका

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jun 16, 2023, 08:37 AM IST

Rajasthan Assembly Elections 2023:इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ साथ राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान कांग्रेस में कलह के बीच सीएम अशोक गहलोत ने बड़ी बात कही है।

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान की राजनीति का इतिहास सत्ता बदलने का रहा है। सवाल यह कि क्या कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब होगी या बीजेपी कमल खिलाने में कामयाब होगी। इन सबके बीच कांग्रेस के भीतर राजनीतिक कलह जगजाहिर है। सचिन पायलट वैसे तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात कह सड़कों पर उतरे हैं। लेकिन उनकी मुहिम को अशोक गहलोत के खिलाफ देखा जा रहा है। इन सबके बीच अशोक गहलोत(Ashok Gehlot) ने चुनावों को लेकर दो बड़ी बात कही। पहले उन्होंने कहा कि अगर हम जिताऊ उम्मीदवारों से इतर प्रत्याशियों को चयन करेंगे तो चुनावी समर को जीतना आसान नहीं होगा। यही टिकटों के बारे में फैसला चुनाव से दो महीने पहले होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सचिन पायलट(Sachin Pilot) का नाम लिये बगैर कहा कि राजनीति में सफल होने के लिए धैर्य का होना बेहद जरूरी है।

Ashok Gehlot,Sachin Pilot

अशोक गहलोत, सीएम, राजस्थान

End of Feed