कथित दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल-सिसोदिया को बेल, BJP ने पूछा-आरोप यदि बेबुनियाद थे तो आरोप कैसे तय हुए?

सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा कि यदि आरोप बेबुनियाद थे तो कोर्ट ने केजरीवाल और सिसोदिया के किलाफ आरोप तय करने की इजाजत कैसे दे दी? भाजपा नेता ने कहा कि यह तकनीकी विषय है, कोर्ट का पूरा फैसला पढ़ने के बाद पार्टी व्यवस्थित तरीके से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि करीब 100 सिम कार्ड और मोबाइल फोन नष्ट हुए, जाहिर है कि इससे सबूतों का अभाव हुआ होगा।

BJP's reaction on Kejriwal bail: कथित दिल्ली शराब घोटाला में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद एवं प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि कोर्ट का पूरा फैसला पढ़ने के बाद पार्टी व्यवस्थित तरीके से जवाब देगी। हालांकि, सुधांशु ने पूछा कि यदि आरोप बेबुनियाद थे तो कोर्ट ने केजरीवाल और सिसोदिया के किलाफ आरोप तय करने की इजाजत कैसे दे दी? भाजपा नेता ने कहा कि यह तकनीकी विषय है, कोर्ट का पूरा फैसला पढ़ने के बाद पार्टी व्यवस्थित तरीके से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि करीब 100 सिम कार्ड और मोबाइल फोन नष्ट हुए, जाहिर है कि इससे सबूतों का अभाव हुआ होगा।

bjp sudhanshu

कथित दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया।

बरी किए जाने के फैसले को 'तत्काल' चुनौती देगी CBI

केजरीवाल और सिसोदिया को बरी किए जाने के फैसले को सीबीआई दिल्ली उच्च न्यायालय में 'तत्काल’चुनौती देगी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का मानना है कि अपील आवश्यक है क्योंकि जांच के कई पहलुओं को अधीनस्थ अदालत द्वारा या तो 'नजरअंदाज किया गया है या उन पर विचार नहीं किया गया है’। सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'सीबीआई ने अधीनस्थ अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में तत्काल अपील करने का फैसला किया है क्योंकि जांच के कई पहलुओं को या तो नजरअंदाज किया गया है या उन पर पर्याप्त रूप से विचार नहीं किया गया है।’

End of Feed