देश

Kolkata Earthquake: कोलकाता में 5.0 तीव्रता के भूकंप से डर का माहौल, तेज झटकों से इमारतें हिलीं, घर से बाहर निकले लोग

Kolkata Earthquake News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तेज भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। कोलकाता में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है। घबराहट के मारे लोग अपने दफ्तरों, घरों से बाहर आ गए।

Image

कोलकाता में तेज भूकंप के झटके हुए महसूस, 5.0 रही तीव्रता

Kolkata Earthquake: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तेज भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। बताया गया कि 5.0 तीव्रता का यह भूकंप था, जहां घबराहट के मारे लोग अपने दफ्तरों, घरों से बाहर निकल आए। पूरे कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था। कोलकाता में यह भूकंप दोपहर करीब 1.20 बजे के बाद महसूस किया गया। शहर में भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहा।

शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में सतखीरा के पास था। इसकी तीव्रता का अंदाजा 4.9 से 5.4 के बीच लगाया गया है।बताया जा रहा है कि शहर में आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं। जहां पूरे कोलकाता और आस-पास के इलाकों में रहने वालों में घबराहट का माहौल बन गया। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का सेंटर भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास बांग्लादेश में सिर्फ 3 km अंदर था।

डरावना था भूकंप

ET की रिपोर्ट में बताया गया कि बांग्लादेश में 5.4 मैग्नीट्यूड का भूकंप आने के बाद शुक्रवार को कोलकाता में तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप 35 km (21.75 मील) की गहराई पर था।

हालांकि पश्चिम बंगाल की राजधानी में भूकंप के मैग्नीट्यूड को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन लोगों ने X पर इस घटना की पुष्टि की और कुछ लोगों ने इसे 'डरावना' बताया। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में, यूजर्स ने अपने अनुभवों को शेयर करते हुए कई फोटो, वीडियो और मैप शेयर किए।

एक लोकल लड़की ने बताया, 'हम अपने सोफे पर बैठे थे, तभी हमें अचानक झटके महसूस हुए। हम अपने घर से बाहर भागे। सोफा और पंखा हिल रहे थे, टेबल पर रखी एक बोतल नीचे गिर गई। हम सब नीचे भागे...'

देखें वीडियो

अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं और लोगों से सावधान रहने को कहा है। फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है, लेकिन अचानक आए भूकंप ने लोगों को सतर्क कर दिया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article