'मुझे यदि कुछ होता है तो शिवकुमार होंगे जिम्मेदार', CT रवि का दावा-पुलिस उठाकर थाने ले आई, मेरी हत्या की हो रही साजिश

CT Ravi : कर्नाटक में भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सी टी रवि को बृहस्पतिवार को विधान परिषद में मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा नेता का कहना है कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा कर वे उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने पहले ही शिकायत दी है।'

CT Ravi : कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सीटी रवि ने अपनी गिरफ्तारी पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रवि ने कहा है कि पुलिस रात आठ बजे उन्हें लेकर खानापुरा पुलिस स्टेशन आई। पुलिस यह नहीं बता रही है कि वह किस में उन्हें यहां लेकर आई है। भाजपा नेता का दावा है कि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। यहां तक जीरो एफआईआर भी दर्ज नहीं किया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'यदि उन्हें कुछ होता है तो कांग्रेस सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा कर वे मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। मैंने पहले ही शिकायत दी है।'

CT ravi

पुलिस ने सीटी रवि को गिरफ्तार किया है।

सड़क पर धरने पर बैठे रवि

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रात तड़के तीन बजे पुलिस भाजपा नेता को बेलगावी जिले के रामदुर्ग तालुक लेकर आई। इसके विरोध में सीटी रवि धरने पर सड़क पर बैठ गए है। बताया जा रहा है कि मीडिया को पुलिस का पीछा करने से रोकने के लिए उसकी राह में एक लॉरी लगा दी गई।

End of Feed