अगर कोई भारत को तोड़ने का एजेंडा चलाएगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, कनाडा के पीएम पर भड़के एमएस बिट्टा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Sep 20, 2023, 06:58 AM IST

सिख अलगाववादी नेता की हत्या के पीछे भारतीय एजेंट थे, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस दावे के बाद अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि अगर कोई भारत को तोड़ने या विभाजित करने का एजेंडा चलाने की कोशिश करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस दावे के बाद कि उनकी मातृभूमि में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या के पीछे भारतीय एजेंट थे, भारत और कनाडा के बीच तीखी कूटनीतिक तनातनी हो गई है। इसी बीच अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि अलग खालिस्तान कभी नहीं बनेगा। मंगलवार को एएनआई से बात करते हुए सिख नेता ने कहा कि वर्तमान भारत में जो अधिक मुखर और इस तरह की हरकत कर रहे हैं। पड़ोसी पाकिस्तान के इशारे पर मुट्ठी भर लोगों द्वारा समुदाय को भड़काने के ऐसे प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

MS Bitta, Justin Trudeau, Sikh separatist leader murder case

कनाडा के पीएम पर भड़के बिट्टा

उन्होंने कहा कि अगर कोई भारत को तोड़ने या विभाजित करने का एजेंडा चलाने की कोशिश करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। वोट के लिए कनाडा सरकार खालिस्तानियों को संरक्षण दे रही है। आंदोलन के बावजूद खालिस्तान नहीं बन सका और हम इसे कभी बनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों को बताना चाहता हूं कि भारत अब वह देश नहीं रहा जो पहले हुआ करता था। हम अपने समुदाय की छवि को गलत तरीके से दिखाने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम पाकिस्तान के इशारे पर चलाए जा रहे किसी भी एजेंडे को सफल नहीं होने देंगे।

End of Feed