अगर शिंदे डिप्टी-सीएम का पद स्वीकार नहीं करते हैं, तो शिवसेना से कोई और बनेगा उपमुख्यमंत्री, बोले शिरसाट

कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे शिंदे ने कहा है कि वह अगले सीएम पद के लिए भाजपा नेतृत्व के फैसले का पूरी तरह से समर्थन करेंगे और इस प्रक्रिया में बाधा नहीं बनेंगे।

Eknath Shinde: शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी के प्रमुख एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करते हैं, तो यह पद उनकी पार्टी के किसी व्यक्ति को दिया जाएगा। शिरसाट ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि शिंदे निश्चित रूप से केंद्रीय मंत्री नहीं बनेंगे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे शिंदे ने कहा है कि वह अगले सीएम पद के लिए भाजपा नेतृत्व के फैसले का पूरी तरह से समर्थन करेंगे और इस प्रक्रिया में बाधा नहीं बनेंगे।

Eknath shinde

एकनाथ शिंदे

शिंदे को लेकर कयासबाजी शुरू

इससे शिंदे को उप-मुख्यमंत्री पद की पेशकश की संभावना और क्या वह इसे स्वीकार करेंगे, इस पर बहस शुरू हो गई थी। इसे लेकर शिरसाट ने कहा, अगर शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करते हैं, तो हमारी पार्टी के किसी अन्य नेता को यह पद मिलेगा। वह (शिंदे) शाम तक इस पर फैसला करेंगे। गुरुवार को शिवसेना नेता ने कहा कि शिंदे के महाराष्ट्र की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने की संभावना नहीं है। शिरसाट के पार्टी सहयोगी और पूर्व मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा कि उनके निर्वाचित विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं का दृढ़ विश्वास है कि शिंदे को नई सरकार का हिस्सा होना चाहिए।

End of Feed