देश

महाराष्ट्र : अचानक अपने गांव सतारा के लिए निकल गए एकनाथ शिंदे, महायुति की बैठक हुई रद्द

Mahayuti Meeting called off : मुंबई में शुक्रवार को होने वाली महायुति की बैठक रद्द हो गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक से अपने गांव के लिए रवाना हो गए। शिंदे का गांव सतारा जिले में पड़ता है। समझा जाता है कि इस बैठक में सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों और उनके विभागों के बारे में चर्चा होनी थी।

Image

मुंबई में महायुति की बैठक टली।

Mahayuti Meeting called off : मुंबई में शुक्रवार को होने वाली महायुति की बैठक रद्द हो गई। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक से सतारा जिले स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए। समझा जाता है कि इस बैठक में सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों और उनके विभागों के बारे में चर्चा होनी थी लेकिन शिंदे की गैरमौजूदगी की वजह से यह बैठक टालनी पड़ी है। बता दें कि गुरुवार रात दिल्ली में शिंदे, देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार की गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मैराथन बैठक हुई। शुक्रवार सुबह तीनों नेता दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए। लेकिन महायुति की प्रस्तावित बैठक की जगह शिंदे का अपने गांव चले जाना, कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है।

मुंबई रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बात की

इससे पहले शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे. पी. नड्डा के साथ उनकी ‘अच्छी और सकारात्मक’ बातचीत हुई। शिंदे ने मुंबई रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला ‘एक या दो दिन में’ राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में किया जाएगा। शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने राज्य में सत्ता साझेदारी समझौते पर बातचीत के लिए बृहस्पतिवार रात यहां शाह और नड्डा से मुलाकात की थी।

हम जल्द सरकार बनाएंगे-शिंदे

निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम एक या दो दिन में (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर) निर्णय लेंगे। हमने चर्चा की है और यह जारी रहेगी। जब हम अंतिम निर्णय लेंगे तो आपको पता चल जाएगा।’ शिंदे ने कहा कि वह राज्य में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा शाह द्वारा लिए गए निर्णय का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘लाडका भाऊ’ (प्यारा भाई) का दर्जा मेरे लिए किसी भी अन्य चीज से ऊपर है।’ शिंदे ने कहा कि बैठक ‘अच्छी और सकारात्मक’रही। उन्होंने कहा, ‘हम सभी ने सरकार गठन पर चर्चा की। सहयोगी दलों के बीच अच्छा समन्वय है, हम सभी बहुत सकारात्मक हैं और हम लोगों द्वारा दिए गए स्पष्ट जनादेश का सम्मान करेंगे। हम जल्द सरकार बनाएंगे।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जिस 'हरमन संधू' का नाम आया सामने, वो निकला FBI का 'मोस्ट वॉन्टेड' अपराधी, जानें- क्यों बढ़ी चिंता

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जिस 'हरमन संधू' का नाम आया सामने, वो निकला FBI का 'मोस्ट वॉन्टेड' अपराधी, जानें- क्यों बढ़ी चिंता

टाइगर श्रॉफ पर हमला : 3 शूटर, 7 राउंड फायरिंग, चश्मदीद ने घटना के बारे में क्या-क्या बताया

टाइगर श्रॉफ पर हमला : 3 शूटर, 7 राउंड फायरिंग, चश्मदीद ने घटना के बारे में क्या-क्या बताया

आज की ताजा खबर, 19 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में जांच के लिये 15 टीम गठित...फ्रांस दंगों को मिल रही हवा, भारत तक जुड़े तार...प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 19 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में जांच के लिये 15 टीम गठित...फ्रांस दंगों को मिल रही हवा, भारत तक जुड़े तार...प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं

सरकार ने मेटा से भ्रामक सामग्री और एक तरह के विचारों के प्रसार पर रोक लगाने को कहा

सरकार ने मेटा से भ्रामक सामग्री और एक तरह के विचारों के प्रसार पर रोक लगाने को कहा

गुलशन कुमार की हत्या से लेकर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग तक, कब-कब निशाने पर आए बॉलीवुड सितारे?

गुलशन कुमार की हत्या से लेकर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग तक, कब-कब निशाने पर आए बॉलीवुड सितारे?