'SIR प्रक्रिया में सब कुछ यदि ठीक है तो क्या सुधारना चाहता है ECI? SC ले संज्ञान', 'फॉर्म 6' पर खेड़ा ने किए सवाल

X पर अपने ट्वीट में पवन खेड़ा ने कहा कि अगर SIR को लेकर सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे, तो फिर चुनाव आयोग अब उन बदलावों को वापस क्यों ले रहा है, जिन पर द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, साथी चुनाव आयुक्तों ने उन्हें 'अवैध' बताते हुए आपत्ति जताई थी?

Pawan Khera : पूर्व में पंजीकरण करा चुके मतदाताओं के नाम यदि मसौदा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सूची में नहीं हैं तो वे अपना नाम शामिल कराने के लिए फार्म-छह जमा कर सकते हैं, निर्वाचन आयोग की इस पहल पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता ने बुधवार को कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) अब खुद के ही बनाए जाल में फंस गए हैं। SIR प्रक्रिया को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने के बाद अब वे उस फैसले का बचाव करने में जुटे हैं, जिसका बचाव करना मुश्किल हो गया है। साथ ही, अब उसी प्रक्रिया में बदलाव किए जा रहे हैं, जिसे उन्होंने पहले पूरी तरह सही और त्रुटिरहित बताया था।

pawan khera

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा।

X पर अपने ट्वीट में पवन खेड़ा ने कहा कि अगर SIR को लेकर सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे, तो फिर चुनाव आयोग अब उन बदलावों को वापस क्यों ले रहा है, जिन पर द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, साथी चुनाव आयुक्तों ने उन्हें 'अवैध' बताते हुए आपत्ति जताई थी? अगर कुछ भी गलत नहीं था, तो चुनाव आयोग अब सुधार किस चीज का कर रहा है? और अगर प्रक्रिया में सुधार की जरूरत थी, तो मुख्य चुनाव आयुक्त ने पहले सुप्रीम कोर्ट के सामने गलतबयानी क्यों की?

End of Feed