ICC Cricket World Cup 2023 Google Doodle: अमेरिकी इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल से जुड़ा खास डूडल बनाया है। स्पेशल "एनिमेटेड" डूडल कुछ-कुछ ग्राफिक इंटरचेंज फॉर्मेट (जिफ) में था, जिसमें लेटर और सबजेक्ट मूव होते नजर आए। चूंकि, डूडल क्रिकेट मैच से जुड़ा था, लिहाजा उसे थीम भी बिल्कुल गेम के इर्द-गिर्द की ही दी गई।
रविवार (19 नवंबर, 2023) को बनाए अपने इस डूडल में गूगल ने क्रिकेट मैदान का सीन दिखाया, जिसमें पिच, स्टंप्स, बाउंड्री, दर्शक, आसमान और आतिशबाजी आदि को दिखाया। जिस जगह पर नीले रंग का बैकग्राउंड (आकाश को दिखाने के लिए) था, वहां पर बड़े अक्षरों में अंग्रेजी में गूगल लिखा था। ओ (O) की जगह पर विश्व कप 2023 की गोल-गोल घूमती हुई ट्रॉफी दिखी, जबकि एल (L) की जगह बल्ला दर्शाया गया था।

गूगल के होम पेज पर डूडल पर क्लिक करने के बाद सर्च पेज कुछ ऐसा शो हुआ।
डूडल पर यूजर्स ने जैसे किया तो उन्हें नए सर्च वाले पेज पर रीडायरेक्ट किया गया, जहां पर क्रिकेट विश्व कप और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले उसके फाइनल मैच से जुड़ी सारी जानकारी नजर आ रही थी। नीचे इस आईसीसी टूर्नामेंट से जुडे़ मैचों का ब्यौरा, न्यूज, टेबल, प्लेयर और स्टैट्स के साथ वीडियो-इमेज और अन्य जानकारी व स्टफ उपलब्ध नजर आया।

Cricket World Cup 2023 Special Game
डेक्सटॉप से इतर गूगल के होम पेज को जब मोबाइल पर एक्सेस किया गया तो डूडल तो उसी तरह का दिखा, मगर वहां पर खास गेम खेलने का ऑप्शन भी दिया गया। दरअसल, मोबाइल पर गूगल डूडल पर क्लिक करने के बाद या फिर क्रिकेट वर्ल्ड कप सर्च करने के बाद नीचे नीले कलर की गेंद नजर आई, जिस पर क्लिक करने के बाद "मिनी कप" खेलने का ऑप्शन मिला।
मिनी कप गेम में यूजर्स को अपनी मनपसंद टीम (इंडिया या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक) चुनकर लोगों को यह मजेदार गेम खेलने का मौका दिया गया। सिंपल क्लिक के जरिए बैटिंग कर यूजर्स ने बॉल्स का सामना किया और अपना स्कोर जमाया। हालांकि, यह मिनी कप वाला गेम सिर्फ मोबाइल वर्जन पर ही उपलब्ध था। डेस्कटॉप पर उसके लिए गेंद का ऑप्शन कहीं नहीं नजर आया।
