पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव बने IAS मनोज पंत, ममता सरकार ने जारी किया आदेश

इससे पहले के मुख्य सचिव आईएएस भगवती प्रसाद गोपालिका के एक्सटेंशन की मांग ममता सरकार ने की थी, जिसकी मंजूरी केंद्र से नहीं मिली। पहले ही गोपालिका को 3 महीने का विस्तार मिल चुका था।

KEY HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल को मिला नया मुख्य सचिव
  • आईएएस मनोज पंत को मिली मुख्य सचिव की जिम्मेदारी
  • भगवती प्रसाद गोपालिका को नहीं मिली एक्सटेंशन

वरिष्ठ आईएएस मनोज पंत को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी पंत, भगवती प्रसाद गोपालिका का स्थान लेंगे, जो शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। भगवती प्रसाद गोपालिका के लिए ममता बनर्जी ने एक्सटेंशन की मांग की थी, जिसे केंद्र ने खारिज कर दिया था।

ias officer manoj pant

पश्चिम बंगाल सरकार ने मनोज पंत को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया

End of Feed