घाटी में तैनात हुआ PAK का 'काल', जानिए भारत को क्यों उठाना पड़ा यह ठोस कदम

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 30, 2023, 02:22 PM IST

IAF moves Tejas in Kashmir: यह पहली बार नहीं है जब वायुसेना के इन विमानों को कहीं और ले जाया गया है। इससे पहले भी भारतीय वायुसेना द्वारा लद्दाख व जम्मू-कश्मीर में अपने विमानों को भेजती रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला घाटियों में उड़ान का अनुभव प्राप्त करने के लिए किया गया है।

IAF moves Tejas in Kashmir: कश्मीर घाटी में पड़ोसी पाकिस्तान को हद में रहना सिखाने के लिए भारतीय वायु सेना ने बड़ा कदम उठाया है। वायु सेना ने यहां अपने स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस को जम्मू और कश्मीर में भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला घाटियों में उड़ान का अनुभव प्राप्त करने के लिए किया गया है।

Tejas Fighter Jets

रक्षा अधिकारियों का कहना है कि बेड़े के पालयट घाटी में उड़ान भरक अनुभव इकट्ठा कर रहे हैं, जिससे उन्हें इसका फायदा समय आने पर मिल सके और वे घाटी के नियम-कायदों से भी वाकिफ हों। बता दें, जम्मू-कश्मीर में वायु सेना के कई अड्डे हैं, जो चीन और पाकिस्तान सहित दोनों मोर्चों पर सुरक्षा की दृष्टि से संचालन के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

End of Feed