Jaguar Crash पायलटों की कहानी: स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र एक महीने पहले ही बने थे पिता, फ्लाइट ले. ऋषि का बचपन से था लड़ाकू विमान उड़ाने का सपना

राजस्थान के चुरू के निकट बुधवार को जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय वायुसेना के दो पायलटों में से एक स्क्वाड्रन लीडर लोकेन्द्र सिंह सिंधु एक महीने पहले ही पिता बने थे और हरियाणा में उनका परिवार इसका जश्न मना रहा था।

IAF identifies pilots who died in Jaguar crash- राजस्थान के चूरू के पास एक दिन पहले जगुआर लड़ाकू विमान हादसे में मारे गए भारतीय वायुसेना के दो पायलटों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह के रूप में हुई। भारतीय वायुसेना ने यह भी कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को दोनों पायलटों के नाम जारी किए। एक संक्षिप्त बयान में, वायुसेना ने कहा, बुधवार को जगुआर दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त हुए पायलट थे - स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह। हालांकि, इसमें दोनों पायलट की उम्र का जिक्र नहीं है।

Jaguar crash

जगुआर क्रैश में दो पायलटों की मौत (PTI)

बुधवार को वायुसेना ने कहा, भारतीय वायुसेना का एक जगुआर प्रशिक्षण विमान राजस्थान के चूरू के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायुसेना ने यह भी कहा कि उसे लोगों की मौत पर गहरा अफसोस है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

End of Feed