देख ले पाकिस्तान! IAF की काबिलियत, रात में एक्सप्रेस-वे से भी तबाह कर देंगे भारतीय फाइटर प्लेन

IAF planes take off from Ganga Expressway-भारतीय वायु सेना (IAF) की काबिलियत से दुश्मन देश पहले ही वाकिफ हो चुके हैं। युद्धों और अभियानों में वायु सेना अपनी ताकत और मारक क्षमता दिखा चुकी है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद गहराते युद्ध के बादलों के बीच आईएएफ ने एक बार फिर अपने युद्ध कौशल का नायाब प्रदर्शन किया है।

IAF planes take off from Ganga Expressway-भारतीय वायु सेना (IAF) की काबिलियत से दुश्मन देश पहले ही वाकिफ हो चुके हैं। युद्धों और अभियानों में वायु सेना अपनी ताकत और मारक क्षमता दिखा चुकी है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते युद्ध के बादलों के बीच आईएएफ ने एक बार फिर अपने युद्ध कौशल का नायाब प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को दिन में सहारनपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे से जहां लड़ाकू जहाजों ने उड़ान भरी वहीं रात के समय भी इस एक्सप्रेस-वे को रन-वे की तरह इस्तेमाल करते हुए 'टच एंड गो' मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। लड़ाकू विमानों ने अपनी गर्जना और उड़ान क्षमता से साबित कर दिया कि वे किसी भी परिस्थिति में देश की सुरक्षा करने और दुश्मन को करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं।

fighter

सहारनपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे से उड़ान भरते IAF के फाइटर जेट्स।

दिन और रात दोनों समय उड़ान भर सकते हैं लड़ाकू विमान

इस एक्सप्रेसवे की खासियत यह है कि यह लड़ाकू विमानों को दिन और रात दोनों समय में उड़ान भरने की सुविधा प्रदान करता है। अपनी इस अनूठी क्षमता के कारण यह देश में इस तरह की पहली हवाई पट्टी बन गई है। अब तक लखनऊ-आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर विमानों को उतारने और उड़ाने का इस तरह का आपातकालीन अभ्यास किया जा चुका है, लेकिन वे दिन के समय तक ही सीमित थे। विभिन्न स्कूलों के बच्चे और कुछ स्थानीय लोग भी एक्सप्रेसवे पर विस्मयकारी उड़ान प्रदर्शनों को देखने के लिए एकत्र हुए।

End of Feed