देश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आंध्र प्रदेश आएंगे PM मोदी; बोले- 50 दिन शेष हैं; मैं निश्चित रूप से आऊंगा

International Yoga Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के निमंत्रण पर 21 जून को आंध्र प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करने की शुक्रवार को घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुझे (योग दिवस पर) आमंत्रित करने के लिए (चंद्रबाबू नायडू को) धन्यवाद...मैं निश्चित रूप से आऊंगा।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो: @narendramodi)

Photo : Twitter

International Yoga Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के निमंत्रण पर 21 जून को आंध्र प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करने की शुक्रवार को घोषणा की। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने की 10वीं वर्षगांठ है।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने अमरावती में निर्माण कार्यों की फिर से शुरुआत करते हुए अपने भाषण के दौरान कहा कि मुझे (योग दिवस पर) आमंत्रित करने के लिए (चंद्रबाबू नायडू को) धन्यवाद...मैं निश्चित रूप से आऊंगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में 50 दिन शेष हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों से बड़े पैमाने पर योग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

PM मोदी ने आंध्र प्रदेश को दी बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने एक कार्यक्रम में 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें नए राजधानी शहर अमरावती का निर्माण फिर से शुरू करना भी शामिल है। अमरावती आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का “ड्रीम प्रोजेक्ट” है।

उन्होंने कहा कि अमरावती सिर्फ एक शहर नहीं है, बल्कि यह आंध्र प्रदेश को एक विकसित राज्य में बदलने की शक्ति है। उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नीत राजग सरकार के नेतृत्व वाले इस दक्षिणी राज्य के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। नायडू के नेतृत्व वाली तेदेपा केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की प्रमुख सहयोगी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 94 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें राजधानी शहर के संस्थान, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे उन्नयन और रक्षा संबंधी प्रतिष्ठान शामिल हैं। उन्होंने कहा, “आज 60,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। ये परियोजनाएं सिर्फ कंक्रीट की संरचनाएं नहीं हैं, बल्कि ये आंध्र प्रदेश और विकसित भारत की महत्वाकांक्षाओं का मजबूत आधार हैं।”

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article