ममता बनर्जी का सामाजिक बहिष्कार करूंगा- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का ऐलान

पश्चिम बंगाल में कई मौकों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सीवी आनंद बोस आमने सामने आ चुके हैं, तनातनी हो चुकी है। अब कोलकाता रेप केस मामले में राज्यपाल ने ममता बनर्जी का सामाजिक रूप से बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता रेप केस को लेकर राज्यपाल का बड़ा ऐलान
  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस करेंगे ममता बनर्जी का बहिष्कार
  • राज्यपाल ने ममता बनर्जी का सोशली बहिष्कार का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल बनाम मुख्यमंत्री की कहानी अब बड़ी एक अलग मोड़ लेती दिख रही है। पश्चिम बंगाल में राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच कई मुद्दों को लेकर तनातनी रही है। आरोप प्रत्यारोप चलते रहे हैं, लेकिन अब राज्यपाल ने जो ऐलान किया है, वो इस तनातनी को और बढ़ा सकता है। राज्यपाल आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है।

End of Feed