'महाराष्ट्र को अगला मणिपुर बनाना चाहती है BJP', नागपुर हिंसा पर फड़णवीस पर हमलावर हुए आदित्य ठाकरे

Aditya Thackeray : नागपुर में हुई हिंसा को लेकर विपक्षी पार्टियां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रही हैं। इसी क्रम में शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को फड़णवीस और भाजपा पर हमला बोला। ठाकरे ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में मणिपुर में जैसी स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है।

Aditya Thackeray : नागपुर में हुई हिंसा को लेकर विपक्षी पार्टियां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रही हैं। इसी क्रम में शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को फड़णवीस और भाजपा पर हमला बोला। ठाकरे ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में मणिपुर में जैसी स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि सोमवार को नागपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा कथित रूप से धार्मिक वस्तु जलाने के अफवाह पर हिंसा फैल गई। विधानसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने इस हिंसा को 'सुनियोजित' बताया।

Aditya Thackeray

शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे।

मुंबई में मीडिया से बातचीत में आदित्य ने कहा कि 'मुझे लगता है कि भाजपा महाराष्ट्र को अगला मणिपुर बनाना चाहती है...जब नागपुर में हिंसा फैल रही थी तो सीएमओ से कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आ रही थी?'

End of Feed