देश

'आप हजारों मील दूर लेकिन हमारे दिलों में हैं', धरती पर वापसी कर रहीं सुनीता विलियम के लिए PM मोदी ने लिखा भावपूर्ण संदेश

PM Modi letter to Sunita William: करीब नौ महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापसी कर रहीं नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावपूर्ण संदेश लिखा है। सुनीता का यान भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के तीन बजकर सत्ताइस मिनट पर फ्लोरिडा के तट पर उतरेगा।

Image

बुधवार तड़के फ्लोरिडा तट पर उतरेगा सुनीता विलियम का अंतरिक्ष यान।

PM Modi letter to Sunita William: करीब नौ महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापसी कर रहीं नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावपूर्ण संदेश लिखा है। सुनीता का यान भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के तीन बजकर सत्ताइस मिनट पर फ्लोरिडा के तट पर उतरेगा। पीएम ने लिखा है, 'आप भले ही हमसे हजारों मील दूर हों लेकिन आप हमारे दिलों में बसती हैं। 1.4 अरब भारतीय आप पर गर्व करते हैं।'

धरती पर वापसी में 17 घंटे लगेंगे

सुनीता के साथ दूसरे अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर की भी धरती पर वापसी हो रही है। ये दोनों अंतरिक्ष यात्री 18 मार्च को आईएसएस से स्पेसएक्स के क्रिउ ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर धरती के लिए रवाना हुए। इन्हें धरती पर में करीब 17 घंटे का समय लगेगा। पूरी दुनिया धरती पर सुनीता की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। दरअसल, सुनीता केवल आठ दिनों के अपने मिशन पर आईएसएस पहुंची थीं लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कत आ जाने से उनकी वापसी संभव नहीं हो पाई और उन्हें नौ महीने तक यहां रुकना पड़ा।

पांच जून को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे

विल्मोर और विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण वे लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए थे। रविवार को विल्मोर और विलियम्स के स्थान पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए ‘स्पेसएक्स’ का यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया था।

अन्य अंतरिक्ष यात्री ISS पहुंचे

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए अंतरिक्ष यात्रियों के नए दल में नासा से ऐनी मैक्लेन और निकोल एयर्स शामिल हैं। वे दोनों सैन्य पायलट हैं। इनके अलावा जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव भी रवाना हुए हैं और दोनों विमानन कंपनियों के पूर्व पायलट हैं।

चारों नए यात्री अंदर आए

विल्मोर ने रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन का ‘हैच’ खोला और इसके बाद एक के बाद एक चारों नए यात्री अंदर आए। अंतरिक्ष में पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने नए साथियों का स्वागत उनसे गले मिलकर और हाथ मिलाकर किया। विलियम्स ने ‘मिशन कंट्रोल’ से कहा, ‘‘यह एक शानदार दिन है। अपने दोस्तों को यहां देखकर बहुत खुशी हुई।’’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article