'मैं सोनिया गांधी से नहीं मिला, राहुल गांधी का दावा 'बेबुनियाद', भाजपा नेता अशोक चव्हाण की आई प्रतिक्रिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 18, 2024, 02:11 PM IST

Ashok Chavan News:अशोक चव्हाण ने कहा, 'मैंने विधायक पद से इस्तीफा दिया और कुछ देर बाद पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। तब तक किसी को नहीं पता था कि मैंने इस्तीफा दे दिया है।'

Ashok Chavan News: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण ने सोमवार को कहा कि वह कांग्रेस छोड़ने से पहले पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से नहीं मिले थे और इस बाबत राहुल गांधी की टिप्पणी को उन्होंने 'बेबुनियाद' बताकर खारिज कर दिया।लोकसभा चुनाव से पहले रविवार को मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के एक नेता ने उनकी मां सोनिया गांधी के सामने रोते हुए कहा था कि उन्हें शर्म आती है कि वह 'इस ताकत से और नहीं लड़ सकते और वह जेल नहीं जाना चाहते।'

Ashok Chavan News

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण (फाइल फोटो)

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चव्हाण ने सोमवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि राहुल गांधी ने रविवार को एक रैली में बयान दिया और किसी का नाम नहीं लिया है।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'अगर वह मेरे बारे में ऐसा कह रहे हैं तो यह अतार्किक और बेबुनियाद है। सच तो यह है कि कांग्रेस से इस्तीफा देने तक मैं पार्टी मुख्यालय में काम कर रहा था।'

End of Feed