देश

'मैंने कोई गलती नहीं की', कर्नाटक में छिड़े सियासी संग्राम के बीच CM सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से किया इनकार

MUDU Scam: कर्नाटक में मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDU) आवंटन घोटाले से संबंधित मामले को लेकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कार्रवाई की मंजूरी दे दी है। इसके बाद राज्य में सियासी घमासान मच गया। मुख्यमंत्री का भी बयान सामने आया है। उन्होंने तो इसे एक बड़ी साजिश करार दिया है।

Image

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सिद्धारमैया के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी।
  • कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं मुख्यमंत्री।
  • कांग्रेस आलाकमान हमारे साथ: सिद्धारमैया।

MUDU Scam: कर्नाटक में छिड़े सियासी संग्राम के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को साफ कर दिया कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने वाले हैं। दरअसल, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDU) आवंटन घोटाले के संबंध में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है।

CM ने क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत के फैसले को संविधान विरोधी और कानून के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कोर्ट में सवाल उठाए जाएंगे और कानूनी रूप से इसका मुकाबला करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह चुनी हुई सरकार को हटाने की बड़ी साजिश है। उन्होंने (भाजपा) दिल्ली, झारखंड सहित कई राज्यों में ऐसा किया है। कर्नाटक में भी निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची गई है। इस साजिश में केंद्र सरकार, भाजपा, जद(एस) और अन्य शामिल है।

'कांग्रेस आलाकमान हमारे साथ'

सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस का आलाकमान, मंत्रिमंडल और सरकार मेरे साथ है। कांग्रेस के सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य, लोकसभा और राज्यसभा सदस्य भी मेरे साथ हैं... मैंने इस्तीफा देने लायक कोई गलती नहीं की है।

राज्यपाल ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने एमयूडीए भूमि आवंटन 'घोटाले' के संबंध में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है तथा कहा कि मामले की एक तटस्थ, वस्तुनिष्ठ और गैर-पक्षपातपूर्ण जांच कराना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वह प्रथम दृष्टया इस बात से संतुष्ट हैं कि आरोप और मामले से जुड़ी संबंधित सामग्री अपराध किए जाने का खुलासा करती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article