'मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है', पी चिदंबरम का ऐलान, बयान से सियासत हुई गर्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए नक्सलवाद और माओवाद को समाज के लिए बड़ा अभिशाप बताया।

P Chidambaram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए नक्सलवाद और माओवाद पर दिए बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है। इसे लेकर कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ऐलान किया कि मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है। चिदंबरम में एक्स पर अपना बयान पोस्ट किया है। चिदंबरम के बयान से सियासत और गर्म होने की संभावना है।

chidambaram

पी चिदंबरम से बयान से सियासत गर्माई

बीजेपी ने बोला हमला

इसे लेकर अब बीजेपी कांग्रेस, राहुल गांधी और चिदंबरम पर हमलावर है। BJP प्रवक्ता ने कांग्रेस हेडक्वार्टर में नया वंदे मातरम गाना चलाने के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आपत्ति जताए जाने का मुद्दा उठाया। इसे दिमागी नक्सल करार देते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम की दूसरी पंक्ति चलने के दौरान इसे रोकने का इशारा करती हैं। वह इस दौरान काफी गुस्से में नजर आती हैं। फिर वह राहुल की तरफ देखती हैं और गुस्सा जाहिर करती हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि भारत का उदघोष हो रहा था, वंदे मातरण का उदघोष हो रहा था। जब इनकी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं तो ये विरोध क्यों नहीं करते।

End of Feed