देश

Ashok Chavan Resigns: मैं नहीं छोड़ रहा कांग्रेस, एक नेता की कार्यशैली से परेशान थे अशोक चह्वाण...बोले संजय निरूपम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 13, 2024, 10:25 AM IST

अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने के मुद्दे पर संजय निरुपम ने कहा कि अशोक चव्हाण अहम नेता थे और वह महाराष्ट्र के एक नेता की कार्यशैली से परेशान थे।

Image

संजय निरूपम (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Sanjya Nirupam: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमत्री अशोक चह्वाण के कांग्रेस छोड़ने के बाद कई और नेताओं के पार्टी छोड़ने के कयास लग रहे हैं। इन सबके बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद संजय निरुपम ने पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। निरुपम ने कहा कि वह मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण के नक्शेकदम पर चलते हुए पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। संजय निरुपम ने ट्विटर लिखा- ये सभी आधारहीन अटकलें और अफवाहें हैं।

बड़े संकट में घिरी कांग्रेस

हाल ही में बड़े नेताओं के कांग्रेस छोड़ने से महाराष्ट्र कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़े संकट में घिर गई है। नेताओं का पलायन अभी तक नहीं रुका है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंदर फडणवीस ने कहा कि कई नेता कतार में हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पुणे का एक वंशवादी नेता आवेदन लेकर घूम रहा है।

निरूपम ने कहा, एक नेता से परेशान थे अशोक चह्वाण

अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने के मुद्दे पर संजय निरुपम ने कहा कि अशोक चव्हाण अहम नेता थे और वह महाराष्ट्र के एक नेता की कार्यशैली से परेशान थे। संजय निरुपम ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बोझ कह रहे हैं, कुछ ईडी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, यह सब जल्दबाजी में दी गई प्रतिक्रिया है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के एक नेता की कार्यशैली से बहुत परेशान थे।

लोकसभा चुनाव से पहले इन नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस

उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना सेना के साथ सीट बंटवारे के कारण मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ दी। वह एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हुए। वहीं, मुस्लिम नेता बाबा सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उन्हें केवल स्वाद के लिए 'करी पत्ते' की तरह इस्तेमाल किया। उन्होंने 4 दशक पुराना साथ छोड़ दिया और अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो गए। अब पूर्व सीएम अशोक चह्वाण ने कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका दे डाला।

जहां मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए, वहीं बाबा सिद्दीकी ने अजित पवार की एनसीपी का दामन थामा। अशोक चव्हाण ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि वह किस पार्टी में जा रहे हैं और उन्होंने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अपनी योजनाओं का खुलासा करेंगे। हालांकि, उनके बीजेपी में ही जाने के कयास लग रहे हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!