देश

महाराष्ट्र में हो गया 'खेला', BJP में शामिल हुए पूर्व CM अशोक चव्हाण, 'INDI' ब्लॉक को एक और झटका

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2024, 01:31 PM IST

Ashok Chavan to join BJP: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद चव्हाण ने कहा था कि वह अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में अगले एक से दो दिन में फैसला लेंगे। हालांकि, उनके इस्तीफे के बाद ही कयास लगने लगे थे कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Image

अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस से दिया इस्तीफा।

Photo : PTI

Ashok Chavan to join BJP: चुनाव से पहले 'INDI' गठबंधन को झटके पर झटके लग रहे हैं। कांग्रेस नेताओं में पार्टी छोड़ने की भागमभाग मची हुई है। आए दिन कांग्रेस का कोई न कोई नेता पार्टी छोड़ रहा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता दिग्गज नेता एवं दो बार के सीएम रहे अशोक चव्हाण मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस एवं भाजपा के अन्य नेताओं की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद चव्हाण ने कहा था कि वह अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में अगले एक से दो दिन में फैसला लेंगे। हालांकि, उनके इस्तीफे के बाद ही कयास लगने लगे थे कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

चव्हाण को राज्यसभा भेज सकती है भाजपा

सूत्रों का कहना है कि चव्हाण भाजपा को राज्यसभा भेज सकती है। इस्तीफा देने के बाद चव्हाण ने कहा, 'मैंने विधायक पद से इस्तीफा दिया है। मैंने अपना त्यागपत्र विधानसभा के स्पीकर को दिया है। मैंने कांग्रेस की प्रथामिक सदस्यता एवं कार्यकारी समिति से भी इस्तीफा दे दिया है। मैंने अभी किसी राजनीतिक दल से जुड़ने का फैसला नहीं किया है। अगले एक दो दिन में इस बारे में निर्णय करूंगा।'

हाल ही में मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी पार्टी

चव्हाण ने ऐसे समय कांग्रेस छोड़ी है जब अलग-अलग राज्यों में उसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा कुछ समय पहले ही पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना में शामिल हुए हैं। महाराष्ट्र में चव्हाण के रूप में दूसरे बड़े नेता का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इस राज्य को लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव का सामना करना है। पिछले दिनों कांग्रेस के पुराने नेता बाबा सिद्दिकी भी कांग्रेस छोड़कर अजित पवार गुट वाली राकांपा में शामिल हुए।

संजय निरूपम ने उठाया सवाल

सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के साथ बढ़ते मतभेद एवं गतिरोध की वजह से चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भी इस तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के एक बड़े नेता की कार्यशैली से चव्हाण परेशान थे। हालांकि, वह किसी का नाम नहीं लेंगे। निरूपम ने कहा कि उन्होंने अपनी बात पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई थी। उनकी शिकायत को यदि गंभीरता से लिया गया होता तो वह पार्टी नहीं छोड़ते।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article