क्या BJP में शामिल होने वाले हैं उपमुख्यमंत्री शिवकुमार? विधानसभा में 'नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे' गाया

RSS Anthem: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ पर चर्चा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रार्थना की कुछ पंक्तियां गाकर सबको चौंका दिया। ​वीडियो वायरल होते ही उनके भाजपा की ओर झुकाव को लेकर सवाल उठने लगे। शिवकुमार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह एक कट्टर कांग्रेसी नेता हैं।

RSS Anthem: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ पर चर्चा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रार्थना की कुछ पंक्तियां गाकर सबको चौंका दिया। आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। शिवकुमार को उस समय आरएसएस की शाखाओं में की जाने वाली प्रार्थना ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ की शुरुआती कुछ पंक्तियां गाते देखा गया, जब भाजपा विधायक उन पर ‘भगदड़ के दौरान उकसाने’ का आरोप लगा रहे थे।

DK Shivakumar

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फोटो साभार: @DKShivakumar)

क्या कुछ बोले शिवकुमार?

विधायकों ने आरोप लगाया कि शिवकुमार बेंगलुरु हवाई अड्डे पर आरसीबी टीम के आगमन पर खिलाड़ियों को लेने गए थे और हवाई अड्डे से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक पूरी यात्रा के दौरान कन्नड़ झंडा लहराते रहे। आरोपों का जवाब देते हुए, शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैं कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) का सदस्य हूं और केएससीए सचिव समेत संस्था के लोग मेरे मित्र हैं। मैं बेंगलुरु का प्रभारी मंत्री हूं। मैं (4 जून को) हवाई अड्डे और स्टेडियम गया था। मैंने कर्नाटक का झंडा भी थामा, उन्हें (RCB को) शुभकामनाएं दीं और कप को भी चूमा। मैंने अपना काम किया।’’

End of Feed