Hydrogen Train Speed: 110 Kmph की स्पीड से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन,नए रूट्स पर भी चलाने का बन रहा प्लान

हाइड्रोजन ट्रेन की अधिकतम स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है। हालांकि, ट्रेन का 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर परीक्षण पूरा किया जा चुका है। ऐसे में अब नियमित परिचालन के लिए इसकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार ने रविवार को इस बाबत बनाई जा रही खास योजना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन को अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही देश के अन्य रेल खंडों पर भी इस ट्रेन के संचालन की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

हाइड्रोजन ट्रेन

हाइड्रोजन ट्रेन

सतीश कुमार ने इंदौर में बताया कि फिलहाल हाइड्रोजन ट्रेन की अधिकतम स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है। हालांकि, ट्रेन का 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर परीक्षण पूरा किया जा चुका है। ऐसे में अब नियमित परिचालन के लिए इसकी गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

End of Feed