देश

Allu Arjun Interim Bail: जेल से बाहर आ गया 'पुष्पा'राज, मिली अंतरिम जमानत, इस केस में हुई थी 14 दिन की जेल

संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए अभिनेता अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट ने शाम को अंतरिम जमानत दे दी है।

Image

Allu Arjun Interim Bail: जेल से बाहर आ गया 'पुष्पा'राज, मिली अंतरिम जमानत, इस केस में हुई थी 14 दिन की जेल

हैदराबाद: तेलंगाना उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी। इससे पहले हैदराबाद की एक अदालत ने अभिनेता को 14 दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। अल्लू अर्जुन को उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में सुबह ही हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चार दिसंबर की रात को बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे। उसी दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था।

50 हजार का निजी मुचलका भरेंगे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन को 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी गई है। उन्हें 50 हजार का निजी मुचलका भरना होगा साथी ही अल्लू अर्जुन पुलिस की जांच में सहयोग करेंगे। हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली थाने में मामला दर्ज किया है। अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर महिला की मौत के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article