हैदराबाद में बड़ा हादसा, बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत, कई झुलसे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 13, 2023, 01:46 PM IST

अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि इमारत से अब तक 21 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें से 9 की मौत हो गई है।

Hyderabad Fire News: हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में सोमवार को एक बहुमंजिला अपार्टमेंट परिसर में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आग इमारत के भूतल में लगी जहां रसायनों से भरे कुछ ड्रम रखे थे। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि इमारत से अब तक 21 लोगों को बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि 10 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई।

Hyederabad Fire

हैदराबाद में हादसा

अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कहा कि संभवत: उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई होगी। पुलिस ने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

End of Feed