देश

Jharkhand: भाजपा में शामिल हो रहे हैं चंपई सोरेन? पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया यह जवाब

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को लेकर राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है। भाजपा भी चंपई सोरेन की खूब तारीफ कर रही है और ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सच्चाई क्या है? इसके बारे में उन्होंने खुद जवाब दिया है।

Image

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड में सियासी सरगर्मी हुई तेज।
  • चंपई सोरेन के भाजपा में जाने की अटकलें तेज।
  • हाल ही में मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा।

Jharkhand: क्या झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने वाले हैं? झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस सवाल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने खुद इन सवालों से पर्दा उठा दिया है।

क्या भाजपा के होंगे चंपई?

चंपई सोरेन ने साफ कर दिया है कि वह जहां पर हैं, वहीं पर हैं... दरअसल, हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से राज्य की बागडोर संभाल ली। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की भाजपा में शामिल होने की चर्चा छिड़ गई।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर कहा कि मुझे नहीं पता है कि क्या अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मुझे यह भी नहीं पता कि क्या खबर चल रही है, इसलिए मैं यह नहीं बता सकता कि यह सच है या नहीं। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं... हम जहां पर हैं वहीं पर हैं।

अटकलों को हवा दे रहे भाजपा नेता

चंपई सोरेन के झामुमो के कई सदस्यों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की अटकलों को हवा दे रहे हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि चंपई सोरेन को जिस प्रकार से मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैंने यह बात सिर्फ रिपोर्ट्स में सुनी है। हालांकि, मेरे पास कोई प्रमाण नहीं है। वह झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा काम कर रहे थे। सब कुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article