#SafeHer: बाहर जाते समय कैसे रहें सुरक्षित, किन बातों का रखें ध्यान

कोलकाता की वीभत्स घटना ने हताया है कि अस्पताल जैसी सुरक्षित जगह पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में आपका सुरक्षा को लेकर सजग रहना जरूरी है। बाहर रहने पर किस तरह से अपनी सुरक्षा करें, हम आपको बता रहे हैं।

How to Stay Safe: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की वीभत्स घटना ने महिलाओं की सुरक्षा मुद्दा प्रमुख रूप उभरकर सामने आया है। ऐसे में महिलाओं की अपनी सुरक्षा पर ध्यान देने की खास जरूरत है। खास तौर पर तब, जब वे घर से बाहर हों। बाहर रहने पर सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर सावधान रहने की जरूरत है। कोलकाता की वीभत्स घटना ने हताया है कि अस्पताल जैसी सुरक्षित जगह पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में आपका सुरक्षा को लेकर सजग रहना जरूरी है। बाहर रहने पर किस तरह से अपनी सुरक्षा करें, हम आपको बता रहे हैं।

बाहर जाने से पहले योजना बनाएं

आप जब भी बाहर जाएं तो खास योजन तैयार रखें, चाहें आप अकेले हों या दोस्तों के साथ बाहर जा रही हों, योजना बनाना बहुत जरूरी है। अपनी सुरक्षा को लेकर खास सजग रहें। अपने आस-पास के बारे में जानना बेहद जरूरी है। जैसे कि आसपास इलाके में कौन और क्या है, ये सभी बातें आपकी मदद करेंगी। आपके आस-पास क्या हो रहा है इसे लेकर सजग रहें। इससे आपको अपने आसपास के माहौल के प्रति अधिक जागरूक होने में मदद मिलेगी और सेफ्टी में भी यह बहुत काम आएगा।

End of Feed