देश

Breaking News: आंध्र प्रदेश में बड़ी लापरवाही, हॉस्टल में खाना खाने से चार बच्चों की मौत; 37 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Breaking News: अनकापल्ली के कोटवुराटला मंडल के कैलासा पटनम में एक धार्मिक संगठन (आराधना ट्रस्ट) द्वारा संचालित हॉस्टल में भोजन विषाक्तता के कारण चार बच्चों की मौत हो गई है और 37 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Breaking News: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले से बड़ी लापरवाही सामने आई है। अनकापल्ली के कोटवुराटला मंडल के कैलासा पटनम में एक धार्मिक संगठन (आराधना ट्रस्ट) द्वारा संचालित हॉस्टल में भोजन विषाक्तता के कारण चार बच्चों की मौत हो गई है। वहीं, कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद अनकापल्ली और विशाखापट्टनम जिलों के विभिन्न अस्पतालों में 37 बच्चों का इलाज चल रहा है।

घटना पर सीएम ने जताया शोक

वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बता दें कि अनकापल्ली जिले में दो दिन पहले मिलावटी खाना खाने से चार अनाथ बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई है। यह घटना कोटौराटला मंडल के अनकापल्ली जिले के कैलाश गांव में घटी।

चार बच्चों की मौत

बताया गया कि जोशुआ, भवानी, श्रद्धा और नित्या उन लोगों में शामिल हैं जो दो दिन पहले (शनिवार) मिलावटी खाना खाने के कारण इलाज के दौरान बीमार हो गए। मुख्यमंत्री ने अनकापल्ली के जिलाधिकारी विजय कृष्णन को अन्य प्रभावित बच्चों के लिए बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिनका वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से घटना पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी देने को कहा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article