देश

Bengaluru: हॉस्टल में चूहे भगाने की दवा छात्रों ने सूंघी, 19 पड़े बीमार; तीन की हालत गंभीर

बेंगलुरु के एक हॉस्टल में चूहे भगाने की दवा सूंघने से 19 छात्र बीमार पड़ गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है, जो आईसीयू में भर्ती है। बताया गया कि हॉस्टल में चूहे भगाने के लिए दवा का छिड़काव किया गया था, जिसे छात्रों ने सूंघ लिया, जिसके बाद कई छात्र बीमार पड़ गए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • हॉस्टल में चूहे भगाने की दवा का छिड़काव।
  • दवा सूंघने के बाद कई छात्र पड़ गए बीमार।
  • हॉस्टल के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज।

बेंगलुरु में आदर्श कॉलेज ऑफ नर्सिंग में चूहों को भगाने के लिए दवा का छिड़काव किया गया, जिसके बाद 19 स्टूडेंट बीमार पड़ गए। उनमें से तीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को लापरवाही से कीटनाशक का छिड़काव करने के आरोप में छात्रावास प्रबंधन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। यह घटना रविवार को ज्ञानभारती पुलिस थाने के अम्मा आश्रम के पास आदर्श कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हुई। जहां 19 स्टूडेंट में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छात्र के बयान के आधार पर केस दर्ज

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एस गिरीश ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे बीमार पड़े स्टूडेंट में से एक के बयान के आधार पर छात्रावास कर्मचारी मंजे गौड़ा और कई अन्य कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने और सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा पैदा करने के आरोप में धारा 286 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत केस दर्ज किया गया।

हॉस्टल के 19 छात्र पड़े बीमार

डीसीपी ने कहा कि ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में अम्मा आश्रम के पास आदर्श नर्सिंग कॉलेज के छात्रावास के ग्राउंड फ्लोर जनरेटर पर चूहों को भगाने वाले 'चूहा एक्स' का छिड़काव किया गया था, जिसे छात्रों ने सूंघ लिया। इसके बाद उन्हें सांस लेने में समस्या होने लगी। कुल 19 छात्र बीमार पड़ गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

तीन छात्रों की हालत गंभीर

डीसीपी ने बताया कि अधिकांश छात्रों को इलाज मिल गया है और उनकी हालत स्थिर है। हालांकि, तीन छात्र- जयन वर्गीस, दिलीश और जो मोन की हालत गंभीर है और उन्हें आगे की देखभाल के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ने बताया कि बीमार छात्रों में से एक नील का बयान दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

इनपुट- भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

'शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, नीट पेपर मामला...', धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे NDA के दिग्गज नेता

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

आज की ताजा खबर, 19 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, कोलकाता में आज 'शब्दलोक' का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सियासी पारा हाई, जानिए किन मुद्दों पर हो सकता है सबसे ज्यादा हंगामा

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सियासी पारा हाई, जानिए किन मुद्दों पर हो सकता है सबसे ज्यादा हंगामा

'अस्पताल रिपोर्ट नहीं दे रहा', पत्नी गीतांजलि की वांगचुक को तत्काल डिस्चार्ज करने की मांग; नया हेल्थ बुलेटिन जारी

'अस्पताल रिपोर्ट नहीं दे रहा', पत्नी गीतांजलि की वांगचुक को तत्काल डिस्चार्ज करने की मांग; नया हेल्थ बुलेटिन जारी

विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान पर राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले- सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की साझेदारी से मजबूत होगा भारत

विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान पर राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले- सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की साझेदारी से मजबूत होगा भारत