'बस इतना ही…'; विदेश मंत्रालय ने भारत के लिए ट्रंप के 'नरक' वाले रीपोस्ट पर कैसे दिया जवाब

MEA on Trump Post:'हमने कुछ रिपोर्ट देखी हैं। मैं बस इतना ही कहूंगा...,' MEA के प्रवक्ता ने ट्रंप की टिप्पणी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा।

MEA on Trump Post: विदेश मंत्रालय (MEA) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पर भारत और चीन को 'नरक' (hellhole) बताने वाले रीपोस्ट पर सीधे तौर पर जवाब देने से परहेज किया। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बस इतना कहा कि उन्होंने 'कुछ रिपोर्ट देखी हैं।'

Randhir Jaiswal

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल फोटो)

यह तब हुआ जब ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समय) को अपने 'ट्रुथ सोशल' पर माइकल सैवेज द्वारा होस्ट किए गए एक कंजर्वेटिव टॉक शो का ट्रांसक्रिप्ट पोस्ट किया। इस शो में, सैवेज अमेरिका की 'बर्थराइट सिटिजनशिप' (जन्म के आधार पर नागरिकता) के बारे में बात कर रहे थे और उन्होंने कहा कि लोग कथित तौर पर प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में अमेरिका आते हैं और अपने बच्चे के लिए अपने-आप नागरिकता हासिल कर लेते हैं....

End of Feed