Sonam Wangchuk Health Bulletin: सोनम वांगचुक आज (मंगलवार- 21 जुलाई 2026) को कैसे हैं? आज सफदरजंग की ओर से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है, जिसे देखकर इतना तो साफ है कि उनकी हालात चिंताजनक हो चुकी है। वांगचुक अपने अनशन के 23वें दिन में प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन आज भी ग्लूकोज तक लेने को तैयार नहीं है।
सोनम वांगचुक के आठवें हेल्थ बुलेटिन में क्या?
सफदरजंग अस्पताल ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का आठवां हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन ब्लड शुगर लगातार सामान्य से कम बनी हुई है। साथ ही शरीर में पोटैशियम का स्तर 3.2 mEq/L दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि वांगचुक में एनीमिया और सफेद रक्त कोशिकाओं (WBC) की कमी की स्थिति भी बनी हुई है। इन कारणों से उनकी लगातार जांच और निगरानी की जा रही है। अस्पताल के अनुसार उन्हें ORS और पोटैशियम की दवा दी जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह के बावजूद उन्होंने अब भी नसों के जरिए (IV) ग्लूकोज और फ्लूइड लेने से इनकार किया है।
सोनम वांगचुक की हालत चिंताजनक
बुलेटिन में कहा गया है कि लंबे समय से उपवास के कारण हल्का से मध्यम डिहाइड्रेशन और अन्य चिकित्सीय समस्याएं बनी हुई हैं। इसलिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी 24 घंटे निगरानी कर रही है। फिलहाल सभी जरूरी इलाज जारी है और आगे का उपचार उनकी स्वास्थ्य स्थिति और जांच रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा।
