Delhi Police Indecency: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस पर न सिर्फ क्रूरतापूर्ण कार्रवाई के आरोप लगे हैं, बल्कि अब ये भी सामने आया है कि उसने महिलाओं से अभद्रता की भी सारी हदें पार दी थीं। दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों, विशेषकर महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी और हिंसा की गंभीर तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस वीडियो ने दिल्ली पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों सत्यता साबित हो रही है।
दिल्ली पुलिस ने पार की हदें (Times Now Network)
महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार
एक वीडियो में दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी को एक महिला प्रदर्शनकारी को डंडे से खदेड़ते हुए और उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला करते हुए देखा गया है। एक अन्य घटना में एक पुलिसकर्मी एक महिला को बेहद आपत्तिजनक और "गुंडागर्दी" वाले तरीके से छूता है। ये पुलिसकर्मी मुंह पर रुमाल बांधे हुआ है। इसके बाद उसके पास खड़े दूसरे पुलिसकर्मी के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी जा सकती है।
घातक हथियारों का उपयोग
पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को पीटने के लिए ऐसी लाठियों का इस्तेमाल किया जिनमें कीलें लगी हुई थीं। इन लाठियों के प्रहार से कई प्रदर्शनकारियों के सिर फट गए और वे लहूलुहान हो गए।
इलेक्ट्रिक शॉक का इस्तेमाल: सोशल मीडिया पर मौजूद एक अन्य वीडियो में एक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को 'इलेक्ट्रिक बैटन' (ऐसी छड़ी जिससे बिजली का झटका लगता है) से इलेक्ट्रिक शॉक देते हुए दिखाई दे रहा है। इस तरह के हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत आखिर किसने दी।
अधिकारियों की चुप्पी: ये घटनाएं देश की संसद के बेहद करीब हुईं और वीडियो में पुलिसकर्मियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों या कमिश्नर द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस इन आरोपों से इनकार करती है, लेकिन मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए गए ये वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से फैल चुके हैं।
