देश

'सिर्फ 5 दिन में इतने फिट कैसे...', सैफ अली खान की घर वापसी पर बोले शिवसेना नेता

Saif Ali Khan Attack: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के ठीक होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सिर्फ पांच दिन में अस्पताल से निकलते ही इतने फिट कैसे? उन्होंने कहा कि आज 21 जनवरी है। अस्पताल से निकलते ही इतना फिट? सिर्फ पांच दिन में? कमाल है।

Image

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान

Photo : Twitter

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान उन पर हुए हमले के छह दिन बाद मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वह पहली बार मीडिया और प्रशंसकों के सामने आए। इस दौरान अभिनेता ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। हालांकि, सैफ अली खान के ठीक तरह से चलने को लेकर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ पांच दिन में अस्पताल से निकलते ही "इतने फिट कैसे"?

संजय निरुपम ने पूछा सवाल

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने अपने एक्स अकाउंट पर सैफ अली खान का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पूछा कि डॉक्टरों का कहना था कि सैफ अली खान की पीठ में 2.5 इंच अंदर तक चाकू घुसा था। संभवत: अंदर ही फंसा था। लगातार छह घंटे ऑपरेशन चला और यह सब 16 जनवरी की बात है। 'आज 21 जनवरी है। अस्पताल से निकलते ही इतना फिट? सिर्फ पांच दिन में? कमाल है।'

क्या है पूरा मामला?

उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी को घर पर हुए हमले में घायल अभिनेता सैफ अली खान को छह दिन बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिली है। अभिनेता मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी सर्जरी हुई। सैफ को घर लाने के लिए उनकी पत्नी-अभिनेत्री करीना कपूर खान लीलावती अस्पताल पहुंची थीं।

'आराम करने की जरूरत'

अभिनेता को डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ दिन और आराम करने की जरूरत है। इस बीच, सैफ अली खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभिनेता के घर के फ्लोर डक्ट को जाली (नेट) से पैक कर दिया गया है। जिस बिल्डिंग में सैफ और करीना अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ रहते हैं, उसकी 12वीं मंजिल पर सभी एसी डक्ट एरिया को जालीदार स्क्रीन से सील कर दिया गया है।

पुलिस ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट

इससे पहले, अभिनेता सैफ अली खान के घर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया था। अभिनेता पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस आरोपी शहजाद को भी साथ लेकर आई थी, ताकि पूरे क्राइम सीन को समझा जा सके।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article