पाकिस्तान का रास्ता छोड़ गुजरात की तरफ कैसे बढ़ गया Biparjoy, अब धारण किया विकराल रूप

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 14, 2023, 11:52 AM IST

आईएमडी पहले ही संभावना जता चुका है कि बिपरजॉय से व्यापक नुकसान होगा। इसे लेकर केंद्र और गुजरात सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं।

Cyclone Biparjoy: अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Biparjoy) ने विकराल रूप धारण कर लिया है और इसके 15-16 जून के गुजरात तट से टकराने की संभावना है। लेकिन इससे पहले ही इसने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जखाऊ बंदरगाह से से 250 किमी दूर होने के बावजूद यह इलाका पूरी तरह वीरान हो गया है। फिलहाल यह 150 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। आईएमडी पहले ही संभावना जता चुका है कि बिपरजॉय से व्यापक नुकसान होगा। इसे लेकर केंद्र और गुजरात सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को यहां तैनात किया है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

Cyclone Biparjoy Nears Gujarat

पाकिस्तान जा रहे बिपरजॉय ने बदला रास्ता

ये इस साल अरब सागर में आया पहला चक्रवाती तूफान है। इसने मानसून पर भी असर डाला। बिपरजॉय की वजह से केरल में मॉनसून देरी से पहुंचा। इसके बाद बिपरजॉय कोंकण-गोवा-महाराष्ट्र तट होते हुए आगे बढ़ा। अब यह गंभीर चक्रवात में तब्दील हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा। शुरुआत में जब ये चक्रवात बना था तब माना जा रहा था कि ये पाकिस्तान के कराची की ओर बढ़ रहा है। लेकिन बिपरजॉय अचानक से गुजरात की ओर मुड़ गया। आखिर ऐसा क्यों हुआ।

End of Feed