North East में BJP का हुआ 'सूर्योदय', 'डील-मेकर' बनकर उभरे हेमंत बिस्वा सरमा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 2, 2023, 09:38 PM IST

मेघालय विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा से अपनी पार्टी एनपीपी का गठबगंधन समाप्त करने वाले कोनराड संगमा को बहुमत न मिलने की स्थिति में फिर से भाजपा के साथ संभावित गठजोड़ के लिए बातचीत की मेज पर वापस लाने में भी शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पूर्वोत्तर में भाजपा के सूर्योदय में मदद करने वाले विभिन्न गठबंधनों को एक साथ लाने वाले व्यक्ति ने एक बार फिर वही किया है। इस क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘पोस्टर बॉय’ एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत हिमंत विश्व शर्मा पार्टी के ‘डील मेकर’ के रूप में उभरे हैं। वह लगभग "हर दिन" पूर्वोत्तर के उन सभी तीन राज्यों के लिए उड़ान भरते रहे जहां इस साल फरवरी में चुनाव हुए थे। उन्होंने सबसे पहले नेफ्यू रियो को उग्रवाद से ग्रस्त राज्य नगालैंड में दूसरे कार्यकाल के लिए पसंदीदा व्यक्ति बताया और फिर माणिक साहा को ऐसे व्यक्ति के रूप में चुनने में दिल्ली की मदद की जो महत्वपूर्ण सीमावर्ती राज्य त्रिपुरा में भाजपा की लोकप्रियता को पहुंचे नुकसान को कम कर सके।

Himanta Biswa Sarma

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा। (फाइल)

मेघालय विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा से अपनी पार्टी एनपीपी का गठबगंधन समाप्त करने वाले कोनराड संगमा को बहुमत न मिलने की स्थिति में फिर से भाजपा के साथ संभावित गठजोड़ के लिए बातचीत की मेज पर वापस लाने में भी शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। माना जाता है कि संगमा ने इस मुद्दे पर शर्मा के साथ दो दौर की बैठकें की हैं और ऐसा लगता है कि किसी तरह का समझौता हो गया है।

End of Feed