होर्मुज में अभी कितने भारतीय जहाज? 140 नाविक भी फंसे, एक की मौत, एक लापता

होर्मुज (Strait of Hormuz) में इस समय 148 भारतीय नाविक फंसे हैं। साथ ही अगर जहाजों की बात करें तो भारतीय ध्वज वाले सात जहाज होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में फंसे हैं।

अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया (Middle East) में गहराते सैन्य तनाव का सीधा असर भारतीय जहाजों और नाविकों पर पड़ने लगा है। रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) के पश्चिमी हिस्से में भारतीय ध्वज वाले सात जहाज और उन पर सवार लगभग 148 भारतीय नाविक फंस गए हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में मौजूदा तनाव कम होने से पहले इन जहाजों के फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से बाहर निकलने की कोई संभावना नहीं है।

End of Feed