गृह मंत्री अमित शाह ने मल्टी एजेंसी सेंटर का किया उद्घाटन, जानें खूबियां

गृह मंत्री ने हाल ही में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कोर्रागाट्टालु हिल्स क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए सफल नक्सल विरोधी अभियानों और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, हमारी खुफिया एजेंसियों की सटीक जानकारी और तीनों सशस्त्र सेनाओं की अद्वितीय क्षमता का परिचायक है।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नॉर्थ ब्लॉक स्थित खुफिया ब्यूरो (आईबी) परिसर में विकसित नए मल्टी एजेंसी सेंटर (एमएसी) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक एमएसी प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जटिल और आपस में जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के प्रयासों को एकीकृत करने का एक बड़ा कदम है।

amit shah

गृह मंत्री अमित शाह ने मल्टी एजेंसी सेंटर का किया उद्घाटन

End of Feed