जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन का आतंकवादी विदेशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, सांबा में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को ढेर कर दिया। वहीं सेना की राष्ट्रीय राइफल इकाई ने पुंछ पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) के साथ एक संयुक्त अभियान में जम्मू और कश्मीर के पुंछ के मगनार इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन(एचएम) के एक सक्रिय सहयोगी को गिरफ्तार किया।

Hizbul Mujahideen: रोमियो फोर्स से जुड़ी सेना की राष्ट्रीय राइफल इकाई ने पुंछ पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) के साथ एक संयुक्त अभियान में जम्मू और कश्मीर के पुंछ के मगनार इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन(एचएम) के एक सक्रिय सहयोगी को गिरफ्तार किया। सेना के एक बयान के अनुसार, मोहम्मद खलील के रूप में पहचाने गए आतंकवादी को 30 जुलाई को रोमियो फोर्स की राष्ट्रीय राइफल ने हिरासत में लिया था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी के पास से एक विदेशी पिस्तौल बरामद की गई है। उन्होंने पाकिस्तान में सक्रिय एक व्हाट्सएप नंबर का भी पता लगाया है, जिसके जरिए एक हैंडलर मोहम्मद खलील को काम सौंप रहा था। राजौरी में डीएसपी ऑपरेशन के अनुसार सुरक्षा बलों ने एक एके 47 और दो मैगजीन भी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है और आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को इलाके के बारे में जानकारी जुटाने और आतंकियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने जैसे काम सौंपे गए थे।

Hizbul Mujahideen

हिज्बुल मुजाहिद्दीन का आतंकवादी विदेशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

सांबा में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात खोरा पोस्ट के पास घुसपैठिए को भारतीय क्षेत्र में घुसते देखा गया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिये को चेतावनी दी लेकिन उसने उन चेतावनियों को नजरअंदाज किया जिसके बाद जवानों ने गोलियां चलाईं। बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

End of Feed