'इतिहास मेरे प्रति होगा दयालु...' अपने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले थे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इतिहास उनके प्रति दयालु होने की बात कही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 साल पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात क्यों कही थी। आइए जानते है...

Manmohan Singh: 'इतिहास शायद मेरे साथ न्याय करेगा’ आज से करीब 10 साल पहले 2014 में ये बात कहने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने बीते गुरुवार को अंतिम सांस ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 साल पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात क्यों कही थी। आज हम आपको उस घटना से जुड़ी सार बात बताएंगे...

Manmohan Singh

इतिहास मेरे प्रति होगा दयालु होगा- मनमोहन सिंह

3 जनवरी 2014 को प्रधानमंत्री के रूप में अपने अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. मनमोहन सिंह ने एक टिप्पणी की थी, जो पिछले एक दशक में कई बार सोशल मीडिया पर घूम चुकी है। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक मीडिया कर्मचारी ने डॉ. मनमोहन सिंह से अपने मंत्रियों पर लगाम लगाने में उनकी असमर्थता और कई स्थितियों में कार्रवाई करने से इनकार करने के बारे में पूछा था। इसका जवाब देते हुए डॉ. सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा था कि मैं ईमानदारी से मानता हूं कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया या संसद में विपक्षी दलों की तुलना में अधिक दयालु होगा।

End of Feed